Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
दाल में कुछ काला होना
(Daal Mein Kuch Kala Hona)
कार्य या बात में संदेह होना।
प्राण निकलना
(Pran Nikalna)
जीवन का अंत होना; मरना। मरना या मृत्यु-सा कष्ट होना।
पैर उखड़ जाना
(Pair Ukhad Jana)
लड़ाई या विरोध के आगे ठहर न पाना।
कलेजा धड़कना
(Kaleja Dhadakna)
भय या शंका से साँस तेज़ होना।
चंपत करना
(Champat Karna)
कोई सामान चुराना या गायब करना; चंपत होना : बिना कहे-सुने नदारद हो जाना।
नस नस फड़क उठना
(Nas Nas fadak Uthna)
बहुत अधिक प्रसन्न होना।
पासा उलटा पड़ना
(Pasa Ulta Padna)
प्रतिकूल परिणाम निकलना।
गुण गाना
(Gun Gana)
प्रशंसा करना।
पानी पानी होना
(Pani Pani Hona)
बहुत शर्मिंदा होना।
दीठ उतारना
(Deeth Urarna)
बुरी दृष्टि का प्रभाव नष्ट करना।
कच्ची गोटी खेलना
(Kachchi Goti Khelna)
गैर समझदारी से किया गया काम जिसमें आगे चलकर धोखा खाना पड़े।
दिमाग लड़ाना
(Dimag Ladana)
अच्छी तरह सोचना; समझना।
पानी में आग लगाना
(Pani Mein Aag Lagaana)
अशांति-उपद्रव करा देना।
लुटिया डुबो देना
(Lutiya Dubo Dena)
बहुत बड़ी हानि कर बैठना।
लीक पीटना
(Leek Pitna)
किसी पुरानी चली आई हुई प्रथा या रीति का बिना सोचे-समझे अनुकरण करते चलना।
पीठ पर हाथ फेरना
(Peeth Par Hath Ferna)
अच्छा कार्य करने पर किसी की प्रशंसा करना; किसी को अच्छा कार्य करने में प्रवृत्त करना।
पैर की जूती
(Pair Ki Juti)
दासी।
मोटा आसामी
(Mota Aasami)
धनवान या संपन्न व्यक्ति; अमीर।
पैर भारी होना
(Pair Bhari Hona)
गर्भ रहना।
मुनादी करना
(Munadi Karna)
ढिंढोरा पीटना; घूम-घूमकर प्रचार करना।
भाव चढ़ना
(Bhav Chadna)
दाम बढ़ना या किसी का महत्व बढ़ना।
कोढ़ में खाज
(Kod Mein Khaaj)
एक कष्ट में आकर मिलने वाला दूसरा बड़ा कष्ट।
पानी करना
(Pani Karna)
किसी का क्रोध शांत करना।
गाँठ खुलना
(Ganth Khulna)
कमज़ोरी सामने आना।
ज़बान पर लगाम देना
(Jaban Par Lagam Dena)
सोच-समझ कर बोलना।
चार चाँद लगना
(Char Chand Lagna)
प्रतिष्ठा बढ़ जाना।
लिफ़ाफ़ा बनाना
(Lifafa Banana)
झूठा आडंबर खड़ा करना।
नथना फुलाना
(Nathna Fulana)
रूठना।
टस से मस न होना
(Tas Se Mas Na Hona)
अपनी बात पर अड़े रहना; हठ न छोड़ना; किसी भारी चीज़ का अपने स्थान से न हिलना।
आँख लड़ना
(Ankh Ladna)
प्रेम होना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :